तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने स्टालिन पर 'जानबूझकर बदनाम' करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:40 IST2021-01-02T18:40:15+5:302021-01-02T18:40:15+5:30

Tamil Nadu chief minister accuses Stalin of 'willfully defaming' | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने स्टालिन पर 'जानबूझकर बदनाम' करने का आरोप लगाया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने स्टालिन पर 'जानबूझकर बदनाम' करने का आरोप लगाया

रामनाथपुरम, दो जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन पर उन्हें ''जानबूझकर बदनाम'' करने का आरोप लगाया। साथ ही उनकी अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ कथित फर्जी आरोप लगाने की बात भी कही।

पलानीस्वामी ने कहा कि सत्ता में आने के लिए विपक्ष के नेता स्टालिन का कड़ी मेहनत करने का भी कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन को लगता है कि वह सरकार के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर और ''शॉर्टकट'' के जरिए सत्ता प्राप्त कर सकते हैं लेकिन ऐसी चीजें काम नहीं करेंगी।

परमाकुदी में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' मैं स्टालिन से केवल इतना ही कह सकता हूं कि अन्नाद्रमुक के एक भी सदस्य को भ्रमित नहीं किया जा सकता है। जनता भी पूरी मजबूती से हमारे साथ है।''

उन्होंने दावा किया कि पार्टी को आगे बढ़ाने वाले दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता का अनुसरण करने वाली अन्नाद्रमुक के प्रभुत्व को कोई हिला नहीं सकता।

पलानीस्वामी ने आरोप लगाया, '' स्टालिन ने कई मौकों पर अन्नाद्रमुक को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें जबरदस्त हार मिली क्योंकि लोग हमारे साथ हैं।''

उन्होंने कहा, '' वास्तव में केवल कड़ी परिश्रम करने वाले ही उच्चतम स्तर पर पहुंच सकते हैं। असल में हम लोगों की भलाई के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। स्टालिन का सपना कभी सच नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu chief minister accuses Stalin of 'willfully defaming'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे