लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: सीएजी की रिपोर्ट में उच्च शिक्षा में खामियां उजागर हुईं

By भाषा | Updated: September 14, 2021 00:22 IST

Open in App

चेन्नई, 13 सितंबर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रिपोर्ट में तमिलनाडु में उच्च शिक्षा में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इनमें विश्वविद्यालयों में कई विभागों द्वारा खराब या शून्य अनुसंधान कार्य जैसी खामियां शामिल हैं।

रिपोर्ट में मद्रास विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान और विकास के लिए तय धनराशि का इस्तेमाल वेतन व नियमित गैर-योजना व्यय के लिये करने का बात सामने आई है।

सोमवार को विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अतिथि व्याख्याताओं को दिया जाने वाला वेतन यूजीसी द्वारा अनुशंसित 50,000 रुपये के वेतन से काफी कम था।

रिपोर्ट के अनुसार “रिक्त पदों को अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति करके भरा गया। मार्च 2020 तक, 4,084 अतिथि व्याख्याताओं को सरकारी कॉलेजों में 15,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर रखा गया।''

ऑडिट में कहा गया है कि तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) द्वारा शिक्षकों की भर्ती में देरी के कारण रिक्तियों में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अतिथि व्याख्याताओं को आवश्यकता को पूरा करने के लिए अनुबंध के आधार पर काम पर रखा गया और पारदर्शी योग्यता-आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो