लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोविड रोधी टीका लगाने की तैयारी शुरू की

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:41 IST

Open in App

चेन्नई, 26 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने रविवार को कहा कि उसने 15 से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राज्य सरकार का यह कदम तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 साल तक की आयु के किशोरों के कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आया है।

तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने राज्य के 50 हजार शिविरों में चल रहे 16वें महा-टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने के बाद कहा कि राज्य में 15 से 18 साल तक की उम्र के 33.20 लाख बच्चे हैं।

सुब्रमण्यन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन बच्चों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी और उन्हें स्कूल में टीके की खुराक दी जाएगी, उनके लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।’’

अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके की बूस्टर खुराक देने की केंद्र की घोषणा का संदर्भ देते हुए मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में करीब 1.40 करोड़ ऐसे लोग हैं जो 10 जनवरी से यह खुराक लेने की अर्हता रखते हैं।

इस बीच, उन्होंने बताया कि वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 22 उपचाराधीन मरीजों के संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों में नए स्वरूप के लक्षण मिले हैं और उन्हें ‘‘पृथक-वास’’ में रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में ओमीक्रोन मरीजों के इलाज के लिए तैयार वार्ड का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग