लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: शराब बंदी का वादा फिर से सुर्खियों में आया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:49 IST

Open in App

चेन्नई, 17 मार्च तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में शराब बंदी का वादा फिर से सामने आ रहा है।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, विपक्षी द्रमुक और कांग्रेस समेत राजनीतिक पार्टियों ने छह अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए पूर्ण शराब बंदी के लिए आधार बनाया है।

राज्य में 1937 से 1971 तक पूर्ण शराबबंदी लागू थी जब एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली तत्कालीन द्रमुक सरकार ने इसे हटा लिया था।

अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों में चरणबद्ध तरीके से फिर से शराब बंदी करने का आश्वासन दिया है।

अन्नाद्रमुक की एक सहयोगी पीएमके और द्रमुक के नेतृत्व वाले फ्रंट में एक साझेदार एमडीएमके ने शराब मुक्त तमिलनाडु सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि द्रमुक ने नशामुक्ति केंद्रों का भी वादा किया है, लेकिन उसके सहयोगी कांग्रेस ने अपने अलग-अलग घोषणा पत्रों में शराबबंदी के कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की है।

इस बीच गांधिया मक्कल इयक्कम के प्रमुख तमिझारुवी मनियन, जो वर्षों से शराब विरोधी अभियान में सबसे आगे हैं, इन वादों से बहुत प्रभावित नहीं हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक और द्रमुक के घोषणा पत्रों में शराब बंदी का उल्लेख केवल एक संदर्भ है जिससे संकेत मिलता है कि इसे लागू करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो