तमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 15:28 IST2026-04-03T14:38:59+5:302026-04-03T15:28:14+5:30

Tamil Nadu Assembly Elections:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन सहित कई वरिष्ठ नेता मैदान में हैं।

Tamil Nadu Assembly Elections Minister L Murugan contest Avanashi former Telangana Governor Tamilisai Soundararajan Mylapore Vanathi Srinivasan Coimbatore North | तमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

Tamilisai

HighlightsTamil Nadu Assembly Elections: पूर्व कांग्रेस विधायक एस विजयधारानी को विलावन्कोड से टिकट मिला।Tamil Nadu Assembly Elections: पूर्व भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया गया। Tamil Nadu Assembly Elections: 27 उम्मीदवारों की सूची में 5 महिला उम्मीदवार हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवनाशी सीट से और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से मैदान में उतारा गया है।  

पूर्व भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया गया। पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी 27 उम्मीदवारों की सूची में 5 महिला उम्मीदवार हैं। तीन मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। पूर्व कांग्रेस विधायक एस विजयधारानी को विलावन्कोड से टिकट मिला। सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत और राजनीतिक दांव-पेच के बीच उम्मीदवारों की सूची जारी की।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का संकेत देते हैं। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को सीट मिलने की अटकलों के बीच अंतिम उम्मीदवार सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। कहा जा रहा था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी कोयंबटूर (उत्तर) सीट की मांग कर रहे थे।

भाजपा के प्रमुख चेहरे:

अवदी - एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)

मायलापुर - डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन

थल्ली - डॉ. नागेश कुमार

तिरुवन्नमलाई - श्री सी एलुमलाई

रासीपुरम (एससी) - डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार।

Web Title: Tamil Nadu Assembly Elections Minister L Murugan contest Avanashi former Telangana Governor Tamilisai Soundararajan Mylapore Vanathi Srinivasan Coimbatore North

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे