लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे पर द्रमुक से संतोषजनक समझौते की मांग की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:21 IST

Open in App

बेंगलुरु,तीन मार्च कांग्रेस ने तमिलनाडु में शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक द्रमुक के साथ सीटों के बंटवारे पर कोई नतीजा नहीं निकलने के बीच होने वाली है। एआईसीसी के तमिलनाडु प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी की मंगलवार को एक दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन सीटों के बंटवारे के मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव ने कहा कि वह बुधवार को चेन्नई पहुंच रहे हैं और सीटों के बंटवारे के मामले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आगे की बैठकें होंगी।

उन्होंने कहा,‘‘ शुक्रवार को हमारी राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक है और उम्मीद है कि तब तक हम उन सब पर किसी निर्णय पर पहुंच चुके होंगे।’’

राव ने हालांकि यह नहीं बताया कि कांग्रेस ने कितनी सीटें मांगी हैं, लेकिन कहा कि सीटों के बंटवारे पर समझौता संतोषजनक और आपसी सम्मान पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यकीनन सब कुछ संतोषजनक होना चाहिए। कुछ भी अन्यायपूर्ण न तो हमारे लिए (कांग्रेस) ठीक होगा और न ही उनके लिए (द्रमुक)।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना कांग्रेस के लिए एक विकल्प है, तो उन्होंने कहा,‘‘यह सही नहीं है।’’

गौरतलब है कि द्रमुक चुनाव के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और एमएमके के साथ पहले ही सीटों के बंटवारे का समझौता कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू