तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 15:42 IST2026-01-09T15:40:39+5:302026-01-09T15:42:19+5:30

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। रैली चेन्नई या मदुरै में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Will BJP contest 20 seats AIADMK contest 191 seats in 2021 Nayanar Nagendran said talks held seat sharing announcement soon | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

file photo

HighlightsTamil Nadu Assembly Elections 2026: 10 जनवरी को कोयंबटूर में पार्टी की बैठक के लिए यहां आने वाले हैं।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: महीने के अंत में होने वाली तमिलनाडु की यात्रा पर चर्चा की।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: अन्नाद्रमुक ने 191 सीट पर चुनाव लड़ा था और 66 सीटें हासिल की थीं।

चेन्नईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नयनार नागेंद्रन ने कहा कि अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच शुक्रवार को यहां सीट बंटवारे पर बातचीत हुई और सीटों की संख्या की घोषणा बाद में की जाएगी। नागेंद्रन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां ग्रीनवेज स्थित अपने आवास पर अन्नाद्रमुक महासचिव के. पलानीस्वामी से मिलने गए और उनके साथ बातचीत की। भाजपा और अन्नाद्रमुक ने 2021 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। भाजपा ने 20 सीट पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीती थीं। वहीं, अन्नाद्रमुक ने 191 सीट पर चुनाव लड़ा था और 66 सीटें हासिल की थीं।

बैठक के बाद नागेंद्रन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘बातचीत सुचारू रूप से हुई। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में होने वाली तमिलनाडु की यात्रा पर चर्चा की।’’ प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी रैली चेन्नई या मदुरै में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

सीटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।" इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 10 जनवरी को कोयंबटूर में पार्टी की बैठक के लिए यहां आने वाले हैं।

Web Title: Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Will BJP contest 20 seats AIADMK contest 191 seats in 2021 Nayanar Nagendran said talks held seat sharing announcement soon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे