तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः राजनीतिक माहौल गरमा गया और आप लोग जी जान लगा दें?, विजय ने कार्यकर्त्ता में भरी हुंकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 12:55 IST2026-02-02T11:03:43+5:302026-02-02T12:55:00+5:30

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: विजय ने कहा कि जनता के भारी समर्थन से टीवीके के सदस्यों को ‘‘शासन की बागडोर संभालने के लोकतांत्रिक लक्ष्य को प्राप्त करने’’ के दृढ़ संकल्प और एकता के साथ चुनावी लड़ाई लड़नी चाहिए।

Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Vijay roars workers political atmosphere heated and guys going all out | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः राजनीतिक माहौल गरमा गया और आप लोग जी जान लगा दें?, विजय ने कार्यकर्त्ता में भरी हुंकार

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

Highlights जीत हासिल करने और राजनीतिक पहचान बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया।विजय ने दो फरवरी 2024 को टीवीके की शुरुआत की थी। 

चेन्नईः अभिनेता से नेता बने विजय ने सोमवार को दावा किया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के कारण तमिलनाडु का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और राजनीतिक पहचान बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया। विजय ने कहा कि जनता के भारी समर्थन से टीवीके के सदस्यों को ‘‘शासन की बागडोर हासिल करने के लोकतांत्रिक लक्ष्य को प्राप्त करने’’ के दृढ़ संकल्प और एकता के साथ चुनावी लड़ाई लड़नी चाहिए। विजय ने दो फरवरी 2024 को टीवीके की शुरुआत की थी।

विजय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज से टीवीके का आनंदमय तीसरा वर्ष शुरू हो रहा है। दो वर्ष शानदार तरीके से पूरे करने के बाद हमारी राजनीतिक यात्रा जारी है।’’ उन्होंने दावा किया कि टीवीके एक ‘‘अथाह गहरा सागर’’ है जो बाधाओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा में कभी संतुलन नहीं खोती।

उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी ‘‘आम लोगों के लिए सत्ता की राजनीति की विजयी पुकार’’ है। उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में एक ऐसा नया माहौल देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया था। टीवीके नेता ने कहा, ‘‘हर कोई कहता है कि इसका एकमात्र कारण हमारी राजनीतिक शुरुआत है। इसलिए इस स्थिति में, आइए हम मैदान को अपना बनाएं और स्पष्ट एवं कुशल रणनीति के साथ चुनावी जीत के माध्यम से राजनीतिक पहचान बनाने की ओर बढ़ें।’’

Web Title: Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Vijay roars workers political atmosphere heated and guys going all out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे