लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने द्रमुक द्वारा दी गईं 25 सीटों पर सहमति जतायी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 23:13 IST

Open in App

चेन्नई, 11 मार्च द्रमुक तथा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उन 25 सीटों को लेकर सहमति जतायी जिन पर कांग्रेस छह अप्रैल के होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इन 25 में से पांच सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होगा। इनमें कन्याकुमारी की दो सीटें शामिल हैं।

अन्नाद्रमुक ने दो सीटें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जी के वासन की अगुवाई वाली पार्टी तमिल मानिला कांग्रेस जबकि एक सीट स्थानीय संगठन को दी है। दोनों दल सत्तारूढ दल के दो पत्तियों वाले चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने के लिये तैयार हैं।

अन्नाद्रमुक 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा की 189 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसे दो और सीटें मिलनी अभी बाकी हैं।

द्रमुक और उसके सहयोगी दल वीसीके ने छह सीटों पर सहमति जतायी है जहां वीसीके अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चार सुरक्षित सीटें भी शामिल हैं।

एमडीएमके के नेता वाइको ने भी द्रमुक द्वारा अपनी पार्टी को दी गईं सभी छह सीटों के लिये उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

द्रमुक और कांग्रेस ने 25 सीटों पर सहमति जताई है जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें वे पांच सीटें भी शामिल हैं, जिनपर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

कन्याकुमारी की दो सीटों कोलाचेल और विलावंकोड़े के अलावा तीन और सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल