लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: द्रमुक के अप्पावू हो सकते हैं विधानसभा के नए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:06 IST

Open in App

चेन्नई 10 मई तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ विधायकों एम अप्पावू और के पिचांडी क्रमश: विधानसभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हो सकते हैं।

सत्ताधारी पार्टी द्रमुक ने सोमवार को दोनों नेताओं के नामों की घोषणा इन दोनों पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के तौर पर की।

द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक तिरुनेलवेली जिले की राधापुरम विधानसभा सीट से चुने गए अप्पावू और तिरुवनमलाई की कीझपीनातुर सीट से विधायक चुने गए पिचांडी 12 मई को होने वाले विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में द्रमुक ने 133 सीटें हासिल की हैं। द्रमुक और उसके सहयोगी दल कांग्रेस को कुल मिलाकर दोनों दलों को 159 सीटों पर जीत मिली है। वहीं अन्नाद्रमुक को 66, उसकी सहयोगी पीएमके को पांच जबकि भाजपा को केवल चार सीटें ही मिल पाईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों