लाइव न्यूज़ :

आपूर्ति में अनिश्चितता को लेकर तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर ने टीकाकरण शुरू करने की योजना टाली

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:31 IST

Open in App

चेन्नई, श्रीनगर, 30 अप्रैल कोविड-19 टीका की आपूर्ति पर अनिश्चितता के बीच तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर की सरकार ने शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का एक मई से होने वाला व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम टाल दिया है।

तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार वर्तमान स्टॉक के साथ पहले से चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम को जारी रखेगी।

देश में कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शनिवार से शुरू होने वाला है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘कल तक इंतजार करने (और लोगों को निराश करने) के बजाय मैं (अभी) स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि तमिलनाडु ने जो डेढ़ करोड़ टीके की खुराक मांगी थी, वह कब पहुंचेगी इस बारे में अनिश्चितता है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार को टीकों की मांग पर अभी तक केंद्र से कोई जवाब नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को कवर करने की उम्मीद से कोविड-19 टीके की डेढ़ करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए थे।

राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘लेकिन हमें नहीं पता कि कितना और कब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक आपूर्ति करेंगे।’’

वहीं जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 टीके की कमी के बीच शुक्रवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 18 से 45 वर्ष तक के लोगों के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाएगा।

इसने कहा कि टीका की आपूर्ति मिलने के बाद नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 20 मई तक टीका मिलने की उम्मीद है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विटर पर कहा, ‘‘18 से 45 वर्ष उम्र वर्ग के लोगों का टीकाकरण के लिए कोविन पर पंजीकरण शुरू हो गया है लेकिन वास्तव में एक मई 2021 से टीकाकरण नहीं होगा। टीका की आपूर्ति होते ही नई तारीख की घोषणा करने के बाद इसकी शुरुआत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल