लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर दुर्लभ जानवर जब्त, थाईलैंड से ला रहा था कंगारू रैट, ‘ब्लू इगुआना छिपकली’ और लाल गिलहरी

By भाषा | Updated: December 22, 2019 19:30 IST

रविवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद बैंकॉक से आए 28 वर्षीय एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई और उसमें से दुर्लभ जानवर मिले।

Open in App
ठळक मुद्देविज्ञप्ति के अनुसार व्यक्ति के बताया कि वन्य जीवों से भरा बैग किसी व्यक्ति ने बैंकाक हवाई अड्डे पर दिया था।चेन्नई हवाई अड्डे पर कुछ अज्ञात लोग उसकी तस्वीर के जरिये पहचान कर बैग लेने वाले थे।

थाईलैंड से कथित रूप से तस्करी करके लाये गये कंगारू रैट और लाल गिलहरी जैसी दुर्लभ वन्य जीवों की प्रजातियों को चेन्नई हवाई अड्डे से रविवार को जब्त किया गया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

रविवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद बैंकॉक से आए 28 वर्षीय एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई और उसमें से दुर्लभ जानवर मिले।

विज्ञप्ति के अनुसार व्यक्ति के बताया कि वन्य जीवों से भरा बैग किसी व्यक्ति ने बैंकाक हवाई अड्डे पर दिया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर कुछ अज्ञात लोग उसकी तस्वीर के जरिये पहचान कर बैग लेने वाले थे।

सीमा शुल्क विभाग ने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों को बुलाया जिन्होंने जानवरों की पहचान की जिसके मुताबिक बैग में 12 कंगारू रैट, ‘तीन प्रैरी डॉग्स’ मिले, जो मूल रूस से उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। इनके अलावा लाल गिलहरी और पांच ‘ब्लू इगुआना छिपकली’ भी यात्री के सामान में मिली है। 

टॅग्स :तमिलनाडुथाईलैंडएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया