लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक ने नीट पर द्रमुक सरकार का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:00 IST

Open in App

चेन्नई, छह जून अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने रविवार को प्रधानमंत्री से सभी पेशेवर और अन्य पाठ्यक्रमों के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा व ऐसी अन्य परीक्षाओं को खत्म करने का अनुरोध किया।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मोदी से नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की सभी परीक्षाओं को खत्म करके तमिलनाडु को एमबीबीएस समेत पेशेवर पाठ्यक्रमों की सीटें 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर भरने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। पन्नीरसेल्वम ने सरकार के इस रुख का समर्थन किया।

पन्नीरसेल्वम ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि अन्नाद्रमुक की प्रमुख दिवंगत जे जयललिता ने अपनी मृत्यु होने तक नीट का पुरजोर विरोध किया और अन्नाद्रमुक सरकार (2011-2021) ने हर बार इसका कड़ा विरोध किया । 2017 में इसके खिलाफ दो विधेयक भी पेश किये, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के छात्रों विशेषकर सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंध रखने वालों की दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा के लिये अलग से कोचिंग लेनी पड़ती है क्योंकि यह एनसीईआरटी-सीबीएसई के पाठ्यक्रम के आधार पर होती है। वे कोचिंग सेंटरों की फीस देने में असमर्थ होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल