तमिलनाडु में कुमुली पहाड़ी दर्रे से फिसलकर 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, सबरीमला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2022 09:26 IST2022-12-24T09:14:53+5:302022-12-24T09:26:48+5:30

अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Tamil Nadu 8 devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass | तमिलनाडु में कुमुली पहाड़ी दर्रे से फिसलकर 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, सबरीमला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत

तमिलनाडु में कुमुली पहाड़ी दर्रे से फिसलकर 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, सबरीमला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत

Highlights कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमिलनाडुः यहां थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे।

Web Title: Tamil Nadu 8 devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे