लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: तिरुवरुर जिले के पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग, 6 लोगों की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 18:05 IST

तमिलनाडु पटाखा फैक्‍ट्री: पटाखा फैक्‍ट्री में पटाखों के ढेर में आग लगी थी, जिससे विस्फोट हो गया, जिसका प्रभाव एक किलोमीटर तक देखा गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं।

Open in App

तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले के पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सारे छह लोग इसी पटाखा फैक्‍ट्री में कर्मचारी थे। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि रसायनों के गलत तरीके से इस्‍तेमाल से आग लगी है। हालांकि अभी ये पूरी तरह साफ नहीं लग पाया है कि आग की वजह क्या था। 

पटाखों के ढेर में आग लगी थी, जिससे विस्फोट हो गया जिसका प्रभाव एक किलोमीटर से अधिक तक महसूस किया गया है। मौके पर फिलहाल दमकल विभाग के लोग मौजूद हैं।

पुलिस ने सारे शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले को लेकर भी छानबीन कर रही है कि आखिर इतने जर्जर इमारत में पटाखा फैक्‍ट्री क्यों चल रही थी। बताया जा रहा है कि ये पटाखा फैक्‍ट्री लंबे वक्त से पटाखा बनाने का काम कर रही थी, जो विशेष रूप से मंदिरों में और विशेष अवसरों के दौरान उपयोग के लिए एक विशेष प्रकार की पटाखा बनाती थी।  

टॅग्स :तमिलनाडुभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?