लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: अब तक 104 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:12 IST

Open in App

चेन्नई, 22 दिसंबर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा कि राज्य में अब तक 104 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमे से 82 में वायरस के ''एस जीन ड्रॉप'' की पहचान की गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे 82 नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए बेंगलुरु की प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाया जा सके।

पिछले सप्ताह नमूनों को प्रयोगशाला भेजे जाने के बीच मंत्री ने कहा कि विभाग को 13 नमूनों के नतीजे मिल चुके हैं, जिनमें से एक नमूने में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की जबकि आठ में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है।

तमिलनाडु ने 15 दिसंबर को अपने यहां ओमीक्रोन का पहला मरीज सामने आने की जानकारी दी थी जोकि नाइजीरिया से पहुंचा 47 वर्षीय व्यक्ति था।

इस बीच, मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाने के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। फिलहाल, जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के नमूनों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां