लाइव न्यूज़ :

भारत दर्शन पार्क में स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति स्थापित करने को लेकर सिख नेताओं से बातचीत जारी : दक्षिण दिल्ली महापौर

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित स्मारकों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित करने वाले भारत दर्शन पार्क के अक्टूबर के अंत तक खुलने की उम्मीद है।

इसके अलावा पार्क में स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ सिख नेताओं के साथ बातचीत जारी है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में निर्माणाधीन इस पार्क में पवित्र सिख धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण को लेकर जून में विवाद छिड़ गया था। उसके बाद प्रतिकृति को हटा दिया गया था।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने जून के अंत में दावा किया था कि पार्क में बनायी जा रही स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति सिख भावनाओं के खिलाफ है, इसलिए उसे नष्ट कर दिया गया था। सिरसा ने इस बारे में ट्वीट कर निर्माण स्थल की तस्वीरें भी साझा की थीं।

हालांकि दक्षिण दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यन ने कहा है कि प्रतिकृति को पार्क में अपने नियोजित स्थान से बस हटाया गया था और सहमति के बाद इसे स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

महापौर ने कहा, "पार्क का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और अक्टूबर के अंत तक आम नागरिकों के लिए इसे खोले जाने की उम्मीद है। पार्क का विषय 'एकता और विविधता' है और ये प्रतिकृतियां हमारे ऐतिहासिक स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाती हैं।"

इसके निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

आठ एकड़ में फैले इस पार्क में कुतुब मीनार, ताजमहल, चारमीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा के अवशेष खंडहर, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, हम्पी, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सांची स्तूप, गोल गुंबज, अजंता और एलोरा गुफाएं तथा हवा महल की प्रतिकृतियां स्थापित की जा रही हैं।

सूर्यन ने कहा, ‘‘जहां तक स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति का सवाल है सिख समुदाय के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभी भी बातचीत चल रही है। हम एक आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पार्क में प्रतिकृति स्थापित की जा सके, जिस पर बहुत काम किया गया है और संसाधन खर्च किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल