लाइव न्यूज़ :

जायडस कैडिला के कोविड-19 डीएनए टीके को टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिये बातचीत जारी : सरकार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जायडस कैडिला का कोविड-19 डीएनए टीका लोगों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है, हालांकि कीमत एक “स्पष्ट मुद्दा” है और इसे देश के टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए जल्द ही एक निर्णय लिया जाएगा।

एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने कहा कि ज़ायडस कैडिला के डीएनए टीके को व्यावहारिक स्वरूप और कार्यान्वयन में लाने के लिए, तैयारी चल रही है और इसके लिये कई दौर की चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा, “कीमत भी एक स्पष्ट मुद्दा है। बातचीत चल रही है और जल्द ही एक निर्णय लिया जाएगा। पूरी तैयारी के साथ, यह देश के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बन जाएगी। हम लाभार्थियों या लक्षित समूह, जिन्हें टीका दिया जाना है, को लेकर एनटीएजीआई की सिफारिशें प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। काम प्रगति पर है और आने वाले समय में आप इसके बारे में और अधिक सुनेंगे।”

पॉल ने यह भी कहा कि बच्चों के टीकों के लिए कोवैक्सिन के परिणाम अंतिम चरण में हैं और जल्द ही अपेक्षित हैं। नतीजे औषधि नियामक को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद विषय विशेषज्ञ समिति इस पर गौर करेगी और एक बार नियामक की मंजूरी मिलने के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

जायडस कैडिला के स्वदेशी रूप से विकसित सुई-मुक्त कोविड-19 टीके जायकोव-डी को पिछले महीने भारत के औषध महानियंत्रक से आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्राप्त हुई थी और इसे 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को दिया जाएगा।

आपातकालीन उपयोग प्राधिकृति (ईयूए) के साथ, जायकोव-डी देश में 12-18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दिया जाने वाला पहला टीका बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो