लाइव न्यूज़ :

‘क्वाड’ सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर प्रमुखता से होगी वार्ता

By भाषा | Updated: March 12, 2021 00:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च ‘क्वाड’ ढांचे के तहत शुक्रवार को पहले शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे और महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कोविड-19 के टीके की आपूर्ति को लेकर पहल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल तरीके से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ‘क्वाड’ के देश वैश्विक टीका आपूर्ति को तेज करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किफायती और सुरक्षित टीके की आपूर्ति के लिए ठोस तालमेल पर विचार करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ‘क्वाड’ में टीके को लेकर पहल से टीका के निर्माता और आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की साख मजबूत होगी और दुनिया में औषधि के क्षेत्र में देश का कद बढ़ेगा।

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भागीदारी करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति का प्रभार संभालने के दो महीने के भीतर ही बाइडन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में अमेरिका द्वारा विकसित, भारत में निर्मित, जापान द्वारा वित्तपोषित और ऑस्ट्रेलिया की मदद से कोविड-19 से बचाव के लिए तैयार टीके को लेकर पहल पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि चारों देश के नेता साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को लेकर विचार साझा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है