लाइव न्यूज़ :

बंगाल में तृणमूल और सुवेंदु अधिकारी के बीच बातचीत बेनतीजा रही, जल्द होंगी और बैठकें

By भाषा | Updated: November 24, 2020 00:49 IST

Open in App

कोलकाता, 23 नवंबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उनके मंत्री सुवेंदु अधिकारी के बीच सोमवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही और इस संबंध में जल्द ही और बैठकें होने की संभावना है। अधिकारी फिलहाल पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं और राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ टीएमसी सांसद सौगत रॉय, जिन्हें अधिकारी के साथ बातचीत करने का काम सौंपा गया है, ने सोमवार शाम को उत्तरी कोलकाता के एक स्थान पर मंत्री से मुलाकात की और लगभग दो घंटे तक चर्चा की।

एक सप्ताह में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह एक खुली बैठक थी। यह बेनतीजा रही, लेकिन बहुत जल्द वार्ता के और दौर आयोजित होंगे।’’

हालांकि, रॉय और अधिकारी दोनों बैठक के बारे में कुछ नहीं बोले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल