लाइव न्यूज़ :

तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो ‘एयर स्ट्राइक तैयार’ है: योगी आदित्‍यनाथ

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:51 IST

Open in App

लखनऊ, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो ‘एयर स्ट्राइक’ (हवाई हमला) तैयार है।

रविवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आयोजित हो रहे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की श्रृंखला में राजभर समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘इस समय एक-एक व्यक्ति को जगाने का काम करना है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली है और कोई अन्य देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है।’’

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार योगी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘उनकी सोच परिवार के विकास तक सीमित है। पिता मंत्री और एक बेटा सांसद तो दूसरा बेटा एमएलसी बनना चाहता है, ऐसे राजनीतिक ब्लैकमेलरों की दुकान बंद करनी होगी।’’

योगी ने कहा, ‘‘मुहम्मद गोरी और आक्रांता गाजी के अनुयायी वोट बैंक के भय से हिन्दू रक्षक महाराजा सुहेलदेव के नाम से डरते हैं। इनको भय है कि सुहेलदेव का स्मारक बनने के बाद लोग गाजी को भूल जाएंगे और जनता राजनीतिक ब्लैकमेलरों को कूड़े में फेंक देगी, इसी भय से वे राष्ट्र रक्षक सुहेलदेव के स्मारक का अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर रहे थे।’’

पूर्व मंत्री एवं सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर का नाम लिये बिना योगी ने कहा, ‘‘मेरी कैबिनेट में राजभर समाज के दो मंत्री थे। कैबिनेट की बैठक में एक मंत्री ने बहराइच में बनने वाले महाराजा सुहेलदेव के स्मारक प्रस्ताव का विरोध किया था जबकि अनिल राजभर चाहते थे भव्य स्मारक बने। आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा है। भाजपा सरकार ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया है। विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए कि इन दलों ने महाराजा सुहेलदेव के लिए क्या किया?’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व सहयोगी राजभर ने 2019 में भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था।

विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को विकास से मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें भक्तों पर गोली चलाने से ही फुर्सत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं, अब प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया और वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।''

राज्य की पूर्ववर्ती सपा सरकार का नाम लिए बगैर योगी ने सवाल किया कि क्या अयोध्या में रामभक्तों की निर्मम हत्या करने वाले देश की जनता से माफी मांगने की हिम्मत जुटा पाएंगे? उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने भी आखिर हमें ही सही माना और आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।’’

सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक विजय राजभर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग