लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी का शव रेडक्रॉस को सौंपा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई अफगानिस्तान के कंधार में मारे गए पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी का शव तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान द्वारा रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गई है और भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।

सिद्दीकी शुक्रवार को कंधार में तब मारे गए जब वह तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच चल रही लड़ाई को कवर कर रहे थे।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि तालिबान ने शव आईसीआरसी को सौंप दिया है। हम अफगान अधिकारियों और आईसीआरसी के साथ मिलकर शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास सिद्दीकी का शव वापस लाने के लिए अफगान अधिकारियों के संपर्क में है।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार फोटो पत्रकार के परिवार के संपर्क में है।

अफगानिस्तान के मीडिया प्रतिष्ठान तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सिद्दीकी कंधार के स्पिन बोल्दाक जिले में लड़ाई को कवर करते हुए मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए