तालिबान पूरी दुनिया के लिए खतरा : मेनका गांधी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 19:25 IST2021-08-19T19:25:07+5:302021-08-19T19:25:07+5:30

Taliban a threat to the whole world: Maneka Gandhi | तालिबान पूरी दुनिया के लिए खतरा : मेनका गांधी

तालिबान पूरी दुनिया के लिए खतरा : मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि ''तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है।’’मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है। पहले भी वह लड़ाई करके कोई अच्छा नतीजा नहीं दे सके। हमें नहीं लगता कि वह सुधर गए होंगे, तालिबान बहुत ही खतरनाक है।'' मेनका गांधी ने तालिबानियों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाये जाने के सवाल पर कहा, ‘‘वे (तालिबान) महिला को महिला नहीं समझते, वे समझाते हैं कि महिलाओं का काम केवल बच्चा पैदा करना है ताकि वे भी लड़ाई में लग जाएं। वे महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। मादक पदार्थ के मामले में उनका बहुत बड़ा हाथ है।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘ये (तालिबान) पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। हमें दुःख इस बात का है कि अफगानिस्तान इतनी सुंदर जगह है, जो सदियों से आत्मनिर्भर रहा है, जिसका फिर से लड़ाई में पड़ना दुखद है।’’ अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आयी मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को पहले दिन स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Taliban a threat to the whole world: Maneka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे