लाइव न्यूज़ :

गुजरात में डांग में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सेल्फी लेने को अपराध घोषित किया गया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 जून गुजरात के डांग जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सेल्फी लेने को अपराध घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण गुजरात में स्थित डांग पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय स्थान है। विशेष रूप से मॉनसून के समय यहां के सपुतारा हिल स्टेशन और झरने को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के चलते लोग बारिश के मौसम में फिर से घूमने आने लगे हैं।

जिले के अतिरिक्त कलेक्टर टी डी डामोर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अगर डांग में लोगों को सेल्फी लेते देखा गया तो उनके खिलाफ आपराधिक प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि डांग में इस प्रकार के प्रतिबंध पिछले दो तीन सालों से थे और अब एक नई अधिसूचना जारी कर इनकी अवधि को विस्तार दे दिया गया है। डामोर ने कहा, “दुर्घटनाओं में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। इसे रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “खासकर युवा लोग अच्छी सेल्फी लेने के चक्कर में किसी भी हद तक चले जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है। लोगों के खाई में गिरने और पानी में बहने की बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में लोग मर भी गए हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं।” अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग लगा दी हैं जिन पर सेल्फी लेने के प्रति चेतावनी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए