लाइव न्यूज़ :

भिन्न कोविड टीके की दूसरी खुराक लेने पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं होंगे, लेकिन जांच की जरूरत : सरकार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड टीके की पहली खुराक किसी एक कंपनी की और दूसरी खुराक अन्य कंपनी के टीके की लगवाता है तो किसी भी महत्वपूर्ण प्रतिकूल प्रभाव की संभावना नहीं है लेकिन दृढ़ राय पर पहुंचने के लिए अधिक जांच और समझ की जरूरत है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति को मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत टीके की दोनों खुराकें एक ही वैक्सीन की लगानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों ने 20 ग्रामीणों को कोवैक्सी की दूसरी खुराक लगा दी थी जबकि उन्हें कोविशील्ड की पहली खुराक दी गई थी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि घटना की जांच की जाने की जरूरत है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, “यदि किसी को भिन्न कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जाती है तो किसी महत्वपूर्ण प्रतिकूल प्रभाव की संभावना नहीं है। असल में यह फैलाया जा रहा है कि दो भिन्न टीकों की खुराकें लेने से मजबूत प्रतिरोधक क्षमता मिल सकती है… लेकिन दृढ़ राय के लिए अधिक जांच और समझ की जरूरत है। ”

उत्तर प्रदेश की घटना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “ भले ही यह हो गया है लेकिन व्यक्ति को चिंता नहीं करनी चाहिए। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आग्रह करता हूं कि दोनों खुराकें एक ही टीके की दें।”

घटना बरहनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है जहां औदाही कला और अन्य गांव के लोगों को 14 मई को कोवैक्सीन की खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है