लाइव न्यूज़ :

केसीआर पर चुटकी लेते हुए तरुण चुग ने कहा, टीआरएस ‘संयुक्त हिन्दू परिवार’ पार्टी है

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव पर परोक्ष रूप से चुटकी लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ टीआरएस को ‘संयुक्त हिन्दू परिवार व्यापार’ बताया और कहा कि राज्य के लोग एक ऐसे आम आदमी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े, ना कि किसी ‘राजा’ को।

राव पर तंज कसते हुए चुग ने कहा, ‘‘टीआरएस पार्टी बिल्कुल संयुक्त हिन्दू परिवार द्वारा चलाए जाने वाले व्यापार की तरह है। जहां बेटा, पिता, बेटी, दामाद हैं... जबकि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने संसद में भारत को गरीबी मुक्त बनाने का वादा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना का आम आदमी 2023 में मुख्यमंत्री बनेगा जो गरीबी हटाएगा... किसी राजा का बेटा नहीं और ना हीं किसी निजाम का आदमी।’’

आरोप लगाते हुए कि असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम और टीआरएस के बीच रणनीतिक समझौता है, उन्होंने जानना चाहा कि ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव समाप्त होने के बावजूद शहर के मेयर का चुनाव क्यों नहीं हुआ है।

तेलंगाना के प्रभारी चुग ने कहा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी सीटों की संख्या चार से बढ़ाकर 48 कर ली है।

उन्होंने जोर दिया कि तेलंगाना जबतक निजाम और राजाओं के शासन से मुक्त नहीं हो जाता, भाजपा आराम से नहीं बैठेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा