लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन और कोविड की दवाईयों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : आयुक्त

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस के लिये अधिक शुल्क वसूलने वालों तथा कोविड—19 के इलाज में काम आने वाली दवाईयों एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

दिल्ली पुलिस ने लोगों को सूचित किया है कि पुलिस की कोविड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर इस तरह की गड़बड़ियों की जानकारी दे सकते हैं ।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ''आप दिल्ली पुलिस की कोविड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर — एम्बुलेंस द्वारा अधिक शुल्क वसूलने, सिलेंडर एवं दवाईयों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के अलावा अन्य उपकरणों एवं श्मशान घाट में परेशान किये जाने जैसी — गड़बड़ियों की शिकायत कर सकते हैं ।''

बयान के अनुसार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी लॉकडाउन के कार्यान्वयन तथा दवाईयों एवं आक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर शनिवार को समीक्षा बैठक की ।

इसमें कहा गया है कि प्राप्त सूचना का संज्ञान लेते हुये श्रीवास्तव ने पुलिस उपायुक्तों को एम्बुलेंस द्वारा अधिक शुल्क वसूलने वालों और श्मशान घाट में लोगों को किसी भी तरह से परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?