लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन जेनेरेशन के लिए जरुरी कदम उठायें : नीतीश

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:49 IST

Open in App

पटना, पांच मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजन जेनेरेशन के लिए रिफिलिंग प्लांट, बॉटलिंग प्लांट और टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए जरुरी कदम उठायें और सरकार इसके लिये राशि उपलब्ध कराएगी।

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की जरुरतों का आकलन कर ऑक्सीजन जेनेरेशन क्षमता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें और इसके लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी मेडिकल अस्पतालों में बेडों की संख्या और बढ़ायें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारी, कोविड प्राइवेट अस्पतालों में वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मरीजों से लें। अस्पतालों में मरीजों के एडमिशन, डिस्चार्ज, डेथ रिपोर्ट, ऑक्सीजन सप्लाई तथा अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सों की उपलब्धता की भी जानकारी लें।

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेचने वाले दुकानदारों और संकट के इस दौर में गड़बड़ करने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने वाले प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर कार्रवाई करें। स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से भी एंबुलेंस की संख्या और बढ़ाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!