लाइव न्यूज़ :

भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए जयेन्द्र सरस्वती की योजनाओं को आगे बढ़ाएं: राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:37 IST

Open in App

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 26 जुलाई तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को, कांची के शंकराचार्य श्री जयेन्द्र सरस्वती की भारत और भारतीय संस्कृति के उत्थान की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाने का आह्वान करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने शंकराचार्य को विनम्रता और सरलता की प्रतिमूर्ति करार दिया और कहा कि उनके मौन से लाखों लोग उनके प्रति आकर्षित होते थे। उन्होंने कहा, “बड़े से बड़े विद्वान, नेता और गणमान्य लोग उनके दर्शन और भाषण सुनने के लिए आते थे।”

जयेन्द्र सरस्वती की 87वीं जयंती के अवसर पर यहां ओरिक्कई में पुरोहित ने कहा कि उनकी विद्वता और तेज के आगे उनके विरोधी भी चुप हो जाते थे। इस आयोजन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पुरोहित ने कहा, “यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके (सरस्वती) नेत्तृव में (कांची) मठ ने ऊंचाई प्राप्त की।” राज्यपाल ने कहा कि सरस्वती का जीवन मानवता, धर्म और अच्छाई को समर्पित था।

पुरोहित ने जिले में ‘कैथ लैब’ की स्थापना के लिए श्री शंकर कृपा शैक्षणिक एवं चिकित्सा न्यास को राज्यपाल की निधि से एक करोड़ रुपये दान दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल