लाइव न्यूज़ :

राशन कार्ड जारी करने के लिए आवेदन पर तेजी से कदम उठाएं : अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को राशन कार्ड जारी करने के लिए आवेदन पर तेजी से कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि इन्हें ज्यादा समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता क्योंकि रियायती दर पर अनाज हासिल करने के लिए इसका रहना जरूरी है ।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने दो महिलाओं की अलग-अलग याचिकाओं पर दिल्ली सरकार को निर्देश जारी किया । इन याचिकाओं में रियायती दर पर अनाज हासिल करने के लिए राशन कार्ड जारी करने को लेकर निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

याचिकाकर्ताओं के वकील तुषार सानू दहिया ने अदालत को सूचित किया कि राशन कार्ड के लिए उनके मुवक्किलों के आवेदन दो साल से ज्यादा समय से लंबित हैं।

निवेदन का संज्ञान लेते हुए अदालत ने कहा, ‘‘आवेदन को इतने लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता। याचिकाकर्ताओं के आवेदन दो साल से ज्यादा समय से लंबित हैं। प्रतिवादी को केवल याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर ही नहीं बल्कि दूसरों के आवेदन पर भी तेजी से कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है। ’’

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल ने अदालत को बताया कि 19 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद से याचिकाकर्ता के इलाके के सैकड़ों आवेदनों का निपटारा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो