लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सीमाओं पर इंटरनेट बंद किए जाने का संज्ञान लें प्रधान न्यायाधीश : वकीलों का आग्रह

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को 140 वकीलों ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर इंटरनेट बंद करने के केंद्र के निर्देश का संज्ञान लें।

पत्र में आग्रह किया गया है कि प्रधान न्यायाधीश केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर स्वत: संज्ञान लें और आदेश को निलंबित करें जिससे कि किसानों के प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा हो सके।

वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश को सुझाव दिया है कि शीर्ष न्यायपालिका को गृह मंत्रालय को निर्देश देना चाहिए कि वह प्रदर्शन स्थलों तथा आसपास के इलाकों में इंटरनेट को आगे और बंद न करे।

अधिवक्ता एस नबी और अधिवक्ता अभीष्ट हेला द्वारा लिखे गए पत्र में 140 वकीलों के हस्ताक्षर हैं।

पत्र में कहा गया है कि प्रधान न्यायाधीश के तहत न्यायपालिका को हिंसा को रोकने में पुलिस की निष्क्रियता और 29 जनवरी 2021 के दिन हुए भीड़ के हमले में पुलिस की कथित भूमिका की जांच के लिए आयोग का गठन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू