लाइव न्यूज़ :

सेवा प्रदान करने में विलंब की शिकायत पर करें कार्रवाई : मुख्‍य सचिव

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:42 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर समयबद्ध कार्यवाही करने और यदि जरूरी हो तो विभागीय प्रक्रिया में संशोधन के निर्देश दिये हैं।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍य सचिव ने निवेश मित्र पोर्टल के उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के मूल्‍यांकन के आधार पर भारत सरकार द्वारा ''ईज आफ डूइंग बिजनेस'' में राज्‍यों को मिलने वाली रैकिंग का उल्‍लेख करते हुए निर्देश दिया कि निवेशकों के फीडबैक के आधार सेवाओं को प्रदान करने में यदि विलंब की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर निवेशकों द्वारा फीडबैक की सुविधा सितम्बर 2019 में प्रारम्भ की गई थी तथा अब तक प्राप्त फीडबैक डेटा के अनुसार 1,16,032 उपयोगकर्ताओं में से 74 प्रतिशत, अर्थात 88,089 ने पूर्णतः ‘संतुष्ट’ होने का फीडबैक दिया है जबकि 12 प्रतिशत कुछ कम संतुष्ट तथा 14 प्रतिशत स्वीकृतियां प्रदान करने की सेवाओं से संतुष्ट नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां