लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लॉकडाउन में किराया मांगने वाले मकानमालिकों पर होगी कार्रवाई, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By भाषा | Updated: April 23, 2020 19:13 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों और छात्रों से किराया मांगने वाले मकानमालिकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

Open in App
ठळक मुद्देकिराए की मांग कर रहे किराएदारों पर दिल्ली के मुख्य सचिव ने कार्रवाई का निर्देश दिए है।दिल्एली सरकार ने क महीने की अवधि के लिए किराया नहीं मांगने का आदेश दिया था।

नई दिल्ली।दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उन मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो प्रवासी श्रमिकों और छात्रों से कोरोना वायरस पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन में किराए की मांग कर रहे हैं।

देव ने 22 अप्रैल को जारी आदेश में कहा कि सभी जिला मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएंगे और "प्रभावित व्यक्तियों" को ऐसे मकानमालिकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह देंगे। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने 29 मार्च को एक आदेश जारी किया था, जिसमें मकान मालिकों से कहा गया था कि वे श्रमिकों और प्रवासियों से एक महीने की अवधि के लिए किराए की मांग नहीं करेंगे।

उस आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि कोई मकान मालिक मजदूरों और छात्रों को अपना परिसर खाली करने के लिए मजबूर करता है, तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। मुख्य सचिव ने नए आदेश में कहा कि छात्रों को किराए के भुगतान के लिए मजबूर करना या उन्हें मकान खाली करने की धमकी देने जैसी घटनाएं सरकार के संज्ञान में आयी हैं।

उन्होंने आदेश में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट श्रमिकों और छात्रों के उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएंगे और प्रभावित व्यक्तियों को '100' नंबर पर कॉल कर पुलिस नियंत्रण कक्ष में शिकायतें दर्ज करने की सलाह देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त इस तरह की शिकायतों के बारे में साप्ताहिक रिपोर्ट भेजेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे व्यक्ति से किराया नहीं मांगें जो लॉकडाउन के कारण भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। गृह मंत्रालय ने भी 29 मार्च को एक आदेश जारी किया था जिसमें छात्रों, श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों से एक महीने के लिए किराए की मांग करने पर रोक लगायी गयी है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल