लाइव न्यूज़ :

देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें: विजय रूपाणी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 जनवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को लोगों से देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की अपील की।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुबह के वक्त दाहोद शहर के एक कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। बाद में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कार में बैठकर मैदान का चक्कर लगाया और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है। यह सभी भारतीय लोगों के लिए गर्व करने का क्षण है। आएं देश की एकता और अखंडता की रक्षा का तथा उसे आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें।’’

राज्य स्तर का कार्यक्रम दाहोद में आयोजित हुआ जबकि अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जिला मुख्यालयों में तिरंगे फहराए। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने वडोदरा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राज्य के पुलिस मुख्यालयों और गांधीनगर में सीमा सुरक्षा बल के गुजरात फ्रंटियर मुख्यालय पर भी झंडावंदन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत गुजरात में हैं और उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ के राज्य मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है