लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से छुटकारा पाने का संकल्प लें : ठाकरे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:08 IST

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी सबको “आजादी से पूर्व के दिनों” में ले गई और लोगों से अपील की कि वो राज्य तथा देश को बीमारी से मुक्त बनाने का संकल्प लें।

प्रदेश सचिवालय ‘मंत्रालय’ में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में ठाकरे ने कहा कि राज्य कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला कर रहा है और बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को भी तेज किया गया है।

उन्होंने कहा, “कल ही हमनें एक दिन में 9.5 लाख लोगों के टीकाकरण का अहम पड़ाव हासिल किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने लोगों के संघर्ष और आंदोलन के कारण स्वतंत्रता हासिल की।

उन्होंने कहा, “हम अब आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं और हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने राज्य और देश को कोरोना वायरस से मुक्त बनाएंगे तथा अगले साल मुक्त रूप से जश्न-ए-आजादी मनाएंगे। महामारी सबको आजादी से पहले के दौर में ले गई और हम सभी बीते डेढ़ सालों में उसका अनुभव कर रहे हैं।”

ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 संबंधी अधिकांश पाबंदियों को अब हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा, “लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। दूसरे देशों में वायरस के नए स्वरूप मिल रहे हैं…हमें इसका ध्यान रखना होगा कि यह चुनौतियां हमें प्रभावित न करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही दवाएं और टीके उपलब्ध हैं, “ऑक्सीजन की अब भी कमी है।” उन्होंने कहा, “हम ऑक्सीजन की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। मैं नागरिकों से कोविड-19 अनुकूल आचरण करने की अपील करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन