लाइव न्यूज़ :

न्याय, स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लें : राष्ट्रपति ने कहा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रभु ईसा मसीह के आदर्शो और शिक्षा को अपने जीवन में अपना कर न्याय एवं स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की ।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईसा मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर क्रिसमस मनाया जाता है । यह त्योहार लोगों के जीवन में शांति, सौहार्द और करूणा का भाव अभिप्रेरित करता है तथा समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि ईसा मसीह का प्रेम और करूणा का संदेश आज भी सम्पूर्ण मानवता को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस अवसर पर हम ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें जो हमारे जीवन में ईसा मसीह के आदर्शो एवं शिक्षा को अपनाकर न्याय एवं स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण का हो । ’’

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि क्रिसमस के इस पावन अवसर पर वे देशवासियों खासकर ईसाई भाई बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह