लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी विदेशी टीकों के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ की अनुमति के अनुरोध वाली याचिका को प्रतिवेदन के तौर पर लें: अदालत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 रोधी विदेशी टीकों के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ की अनुमति देने और टीकाकरण में पहली खुराक ले चुके लोगों को प्राथमिकता देने के लिये दायर याचिका पर सुनवाई से मंगलवार को इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि प्राधिकारी इस याचिका को प्रतिवेदन के रूप में ले सकते हैं।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की एक पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता में जिन राहतों की मांग की गई है उसके लिए नीतियों का मसौदा तैयार करने की जरूरत है। यह अदालत के अधिकारक्षेत्र में नहीं आता, जिसे केवल असाधारण मामलों में नीतिगत निर्णय लेने पर विचार करेगा।

अदालत ने कहा कि वकील नाजिया प्रवीण की याचिका में टीकाकरण में पहली खुराक ले चुके लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है और ऐसी रियायत ‘‘केवल मांगने से ही नहीं दी जा सकती।’’

पीठ ने कहा, ‘‘ दिल्ली में यह चलन बन गया है कि कभी भी लोग अदालत में याचिका दायर कर टीकाकरण में प्राथमिकता मांगने लगते हैं।’’

उसने कहा, ‘‘ अगर सभी को प्राथमिकता दी जाए, तो सवाल यह है कि फिर बाद में टीका किसी लगेगा। सरकार की अपनी खुद की भी प्राथमिकताएं हैं।’’

वहीं, एक मई से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के संबंध में ऑर्डर दी गई खुराक की स्थिति के संबंध में जानकारी मांगने पर पीठ ने कहा कि ऐसी जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिए हासिल की जा सकती है। इसके लिए रिट याचिका या जनहित याचिका दायर करना सही तरीका नहीं है।

वकील संजीव सागर के जरिए दायर की कई याचिका में टीके के वितरण के संबंध में नीति बनाने और कोविड-19 रोधी विदेशी टीकों के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ की अनुमति देने के अनुरोध पर पीठ ने कहा कि नीतिगत निर्णय क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा लिए जाते हैं क्योंकि यह एक जटिल काम है।

पीठ ने कहा, ‘‘ अदालत इसका मसौदा तैयार नहीं कर सकती। हम किसी नीति के लिए मसौदा तैयार करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।’’

अदालत ने कहा कि याचिका में कुछ ऐसे मामले उठाए गए हैं, जिसके संबंध में पहले ही उच्चतम न्यायालय में सुनवाई चल रही है और यह भी इस पर सुनवाई ना करने का एक और कारण है।

अदालत ने कहा, ‘‘ हमें याचिका पर सुनवाई का कोई कारण नजर नहीं आता। संबंधित अधिकारी इसे एक प्रतिवेदन के रूप में ले सकते है और इस पर मामले के तथ्यों के लिए लागू कानून, नियमों, विनियमों और नीति के तहत फैसला लें।’’

उसने कहा, ‘‘ इस टिप्पणी के साथ याचिका का निपटारा किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित