लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने पर फैसला करें : अदालत ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह अंतरधार्मिक विवाहों के संबंध में कथित तौर पर ‘‘धर्मांतरण की दुविधा’’ पर आधारित एक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की अर्जी पर फैसला करें।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने ‘ऑल इंडिया प्रैक्टिसिंग लॉयर्स काउंसिल’ की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार के पास याचिकाकर्ता द्वारा की गई शिकायतों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने की शक्ति है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम संबंधित प्रतिवादी प्राधिकरण को याचिकाकर्ता की 31 अगस्त की अर्जी पर कानून, नियमों, मामले में लागू सरकारी नीति, रिकॉर्ड में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जल्द से जल्द और इस आरोप को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने का निर्देश देते हैं कि यह फिल्म आठ अक्टूबर को यूट्यूब और अन्य मंचों पर रिलीज हो रही है।’’

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अभी फिल्म ‘द कन्वर्जन’ पूरी नहीं देखी है और फिल्म के ट्रेलर के आधार पर अदालत का रुख किया है।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि ट्रेलर में एक खास धर्म के खिलाफ पक्षपातपूर्ण और साम्प्रदायिक सामग्री दिखायी गयी है इसलिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगायी जानी चाहिए।

वकील आदिल शरफुद्दीन के जरिए दायर याचिका में शिकायतकर्ता ने कहा कि अगस्त 2021 में यूट्यूब पर रिलीज फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि इसमें ‘‘उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के बीच साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की संभावना है।’’

याचिका में कहा गया है, ‘‘फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश के बनारस की है। ट्रेलर के वीडियो पर सितंबर 2021 तक 7,300 टिप्पणियां आ चुकी हैं। टिप्पणियों के विश्लेषण से पता चलता है कि ट्रेलर की तारीफ की गयी है और इसमें हिंदू भावनाओं को नकारात्मक तरीके से उकसाया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रतिवादी फिल्म निर्माता ने इस फिल्म को ऐसे मंच पर रिलीज करना चुना जहां उन्हें किसी सेंसरशिप की आवश्यकता नहीं है जिसके चलते फिल्म के ट्रेलर को पहले ही 31 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे