लाइव न्यूज़ :

दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:48 IST

Open in App

आगरा, 16 जून कोविड-19 महामारी के चलते करीब दो महीने बंद रहने के बाद बुधवार को ताजमहल फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ब्राजील की 40 वर्षीय महिला ताजमहल में दाखिल होने वाले शुरुआती पर्यटकों में से एक रही।

मेलिसा डल्ला रोसा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि ''सूर्योदय के दौरान ताजमहल का दीदार करना उनके लिये एक विशेष क्षण रहा और वह इस अद्भुत स्थल पर पूरी तरह अकेली थीं।''

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने बुधवार से केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बुधवार से खोलने की घोषणा की थी। हालांकि आगरा प्रशासन ने एक बार में ताजमहल में 650 लोगों के जाने की सीमा तय की थी।

मेलिसा नौ सप्ताह के योग टूर पर भारत आई थीं कि इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई।

उन्होंने कहा, ''मैं आगरा की यात्रा के लिये कल लखनऊ से यहां आई थी। मुझे पता था कि महामारी के चलते स्मारक बंद हैं। लेकिन स्थानीय लोगों से पता चला कि ताजमहल बुधवार को खुल जाएगा। लिहाजा मैंने टिकट बुक करा लिया।''

मेलिसा ने कहा, ''दोपहर तक मैंने टिकट बुक कराया और आज तड़के यहां आ गई। मैं ताजमहल में प्रवेश करने वाली पहली पर्यटक थी। यह अद्भुत अनुभव रहा। इस अवसर के लिये भारत का शुक्रिया। ''

लखनऊ से आए एक भारतीय दंपति ने कहा भी कहा कि यह शानदार अनुभव था क्योंकि यहां कुछ ही पर्यटक थे।

आमिर ने कहा, ''मैं कई बार ताजमहल देख चुका हूं लेकिन आज की यात्रा यादगार है। मैंने ऑनलाइन टिकट बुक कराए और ताज महल के दीदार करने चला आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल