लाइव न्यूज़ :

दो महीने बाद पर्यटकों के लिये खुला ताजमहल

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:39 IST

Open in App

आगरा, 16 जून कोविड-19 महामारी के चलते करीब दो महीने बंद रहने के बाद बुधवार को ताजमहल फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ब्राजील की 40 वर्षीय महिला ताजमहल में दाखिल होने वाले शुरुआती पर्यटकों में से एक रहीं।

मेलिसा डल्ला रोसा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि ''सूर्योदय के दौरान ताजमहल का दीदार करना उनके लिये एक विशेष क्षण रहा और वह इस अद्भुत स्थल पर पूरी तरह अकेली थीं।''

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बुधवार से खोलने की घोषणा की थी। हालांकि आगरा प्रशासन ने एक बार में ताजमहल में 650 लोगों के जाने की सीमा तय की थी।

अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन दो विदेशी पर्यटकों समेत लगभग 1,919 लोगों ने स्मारक के दीदार किये। 221 लोगों ने आगरा के किले, 75 ने फतेहपुर सीकरी और 151 ने सिंकदरा में अकबर के मकबरे के दीदार किये।

मेलिसा नौ सप्ताह के योग टूर पर भारत आई थीं कि इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई।

उन्होंने कहा, ''मैं आगरा की यात्रा के लिये कल लखनऊ से यहां आई थी। मुझे पता था कि महामारी के चलते स्मारक बंद हैं। लेकिन स्थानीय लोगों से पता चला कि ताजमहल बुधवार को खुल जाएगा। लिहाजा मैंने टिकट बुक करा लिया।''

मेलिसा ने कहा, ''दोपहर तक मैंने टिकट बुक कराया और आज तड़के यहां आ गई। मैं ताजमहल में प्रवेश करने वाली पहली पर्यटक थी। यह अद्भुत अनुभव रहा। इस अवसर के लिये भारत का शुक्रिया। ''

लखनऊ से आए एक भारतीय दंपति ने भी कहा कि यह शानदार अनुभव था क्योंकि यहां कुछ ही पर्यटक थे।

आमिर ने कहा, ''मैं कई बार ताजमहल देख चुका हूं लेकिन आज की यात्रा यादगार है। मैंने ऑनलाइन टिकट बुक कराए और ताज महल के दीदार करने चला आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर