लाइव न्यूज़ :

महंगा हो सकता है ताजमहल का दीदार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:19 IST

Open in App

आगरा, 10 मार्च आने वाले दिनों में ताजमहल का दीदार करना महंगा हो सकता है। आगरा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बुधवार को ताजमहल के टिकट मूल्य के लंबित प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार, प्राधिकरण ने ताजमहल की पथकर निधि बढ़ाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिससे शासन द्वारा प्रस्ताव पास होने पर आगामी एक अप्रैल से ताजमहल की टिकट दर बढ़ सकती है।

मालूम हो कि ताजमहल में अभी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये है।

वहीं, शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने के लिए पर्यटकों को मुख्य गुंबद में जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है।

एडीए के प्रस्ताव पर मुहर के बाद ताजमहल का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 30 रुपये बढ़कर 80 रुपये जबकि विदेशियों के लिए 100 रुपये बढ़कर 1200 हो जाएगा। यही नहीं अब मुख्य गुबंद पर जाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों को 400 रुपये खर्च करने होंगे।

शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद ही ये दरें बढ़ाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?