लाइव न्यूज़ :

वीजा मिलने में कठिनाई के बावजूद हांगकांग में चलता रहेगा ताइवान का दूतावास

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:09 IST

Open in App

ताइपे, 21 जून (एपी) ताइवान ने कहा है कि हांगकांग में स्थित उसके वाणिज्यिक दूतावास के कर्मचारियों को वीजा मिलने में कठिनाई के बावजूद वह दूतावास का संचालन जारी रखेगा और ऑनलाइन माध्यम से राजनयिक सेवाएं देता रहेगा।

ताइवान की आंतरिक मामलों की परिषद ने बताया कि हांगकांग सरकार ने 2018 में एक नियम लागू किया था जिसके तहत ‘ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक कार्यालय’ के ताइवानी कर्मचारियों को “एक चीन सिद्धांत” को स्वीकार करने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना होता था।

परिषद की ओर से कहा गया इसके बाद से कार्यालय के कर्मचारियों को नया वीजा मिलने में दिक्कत हो रही थी। हांगकांग के कार्यालय में अभी केवल एक कर्मचारी मौजूद है जिसका वीजा अगले महीने समाप्त होने वाला है। एक-चीन सिद्धांत के अनुसार चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और बीजिंग की सरकार को एकमात्र वैध सरकार होने का दर्जा देता है।

ताइवान ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। आंतरिक मामलों की परिषद के प्रमुख चिउ ताई सान ने सोमवार को कहा कि हांगकांग सरकार ने शहर में ताइवान के व्यापारिक कार्यालय और पर्यटक ब्यूरो के प्रमुखों को भी इसी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा था।

चिउ ने कहा कि हांगकांग सरकार पहले इस प्रकार के नियम लागू नहीं करती थी। उन्होंने कहा, “इसका उद्देश्य हमारे देश को नीचा दिखाना है और वे चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी बीजिंग के सामने सिर झुकाये।” स्वायत्तशासी ताइवान ने इस कदम को “राजनीतिक दमन” बताया है और हांगकांग सरकार की कार्रवाई की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब