लाइव न्यूज़ :

टैगोर की भूमि धर्मनिरपेक्षता पर नफरत की राजनीति को हावी नहीं होने देगी : ममता

By भाषा | Updated: December 29, 2020 20:00 IST

Open in App

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 29 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘बाहरी लोगों की पार्टी’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि धर्मनिरपेक्षता पर कभी भी नफरत की राजनीति को हावी नहीं होने देगी।

बोलपुर में एक रैली के दौरान बनर्जी ने दावा किया कि राज्य की समावेशी संस्कृति को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को विभाजनकारी राजनीति से सचेत रहने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा की राजनीति, विभाजनकारी राजनीति को रोकिए.. अपने इलाके से बाहरियों को हटाइये। जरूरी हो तो पुलिस को सूचित करें। अगर बाहर के कुछ गुंडे हमारे राज्य में स्थानीय लोगों को धमकाने के लिए आते हैं तो आप सबको उनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।’’

विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती को ‘भाजपा का आदमी’ बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह ‘‘इस कैंपस के भीतर विभाजनकारी और सांप्रदायिक राजनीति’ को बढ़ावा देकर विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘जो महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रवींद्रनाथ टैगोर कई दशक पहले ही ‘सोनार बांग्ला’ तैयार कर चुके हैं और हमें भाजपा के सांप्रदायिक हमलों से इस संस्थान को बचाने की जरूरत है।’’

बनर्जी ने चार किलोमीटर का रोड शो भी किया। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा, ‘‘टैगोर की सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को पूरी ताकत लगाकर रोकना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘जब मैं विश्वभारती में सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिए जाने के प्रयासों को देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है। कुलपति भाजपा के आदमी हैं, वह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

चक्रवर्ती हाल में राज्य सरकार के निशाने पर आए थे, जब मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया कि उन्होंने नोबेल विजेता अमर्त्य सेन पर कैंपस में अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा हाल ही में किये गये दलबदल पर उन्होंने कहा, ‘‘आप कुछ विधायकों को खरीद सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को नहीं खरीद सकते।’’

बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बंगाल में भाजपा के उभार से डर गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या उनको ऐसा लगता है कि केवल तृणमूल ही रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बात कर सकती है? तृणमूल कांग्रेस सरकार पिछले 10 साल में हर मोर्चे पर नाकाम रही है और अब वह हमें बाहरी बताने का प्रयास कर रही है। ’’

घोष ने कहा, ‘‘बंगाल में तृणमूल के गिने चुने दिन रह गए हैं और मुझे लगता है कि उनको (ममता) अंदाजा हो चुका है। तृणमूल बंगाल में भाजपा के उभार से घबरा गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया