लाइव न्यूज़ :

‘बंगाल के बाहर से आये पर्यटकों’ के कृत्यों से टैगोर के अनुयायियों की भावनाएं आहत :तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:07 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने किसी भाजपा नेता का नाम लिये बगैर शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के बाहर के कुछ ‘पर्यटक‘ रबींद्रनाथ टैगोर से जुड़े स्थानों पर आ रहे हैं और ऐसे कृत्य कर रहे हैं जिनसे गुरुदेव के अनुयायियों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

बारासात से तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी भाजपा नेताओं के ऐसे कृत्यों के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ पर्यटक राज्य में और विश्व-भारती जैसे स्थानों पर आ रहे हैं जिन्हें बंगाल की संस्कृति का पता नहीं है। हाल ही में एक ऐसे शख्स तो रबींद्र भवन के दौरे पर आए और टैगोर की कुर्सी पर ही बैठ गए। उनके मन में इतिहास, धरोहरों और परंपराओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम हाजरा ने ‘पीटीआई भाषा’ से बातचीत में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पर्यटक और बाहरी के विचार को जन्म दिया है और तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल का रास्ता तैयार करने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका को भुला दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह पिछले सप्ताह विश्व-भारती गये थे और रबींद्र भवन तथा उपासना गृह जैसे ऐतिहासिक भवनों में भी गये।

सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थीं कि केंद्रीय मंत्री के शांतिनिकेतन दौरे के लिए घंटा घर को उतार लिया गया था और आरोप लगे कि शाह यहां टैगोर की कुर्सी पर बैठ गये थे।

हालांकि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

दस्तीदार ने कहा, ‘‘यह बात दिमाग में रखनी चाहिए कि गुरुदेव की कुर्सी पर बैठकर कोई टैगोर नहीं बन सकता। हम ऐसे आचरण के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन करेंगे।’’

भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता ने कहा कि दस्तीदार पश्चिम बंगाल की वास्तविक स्थिति को छिपा रही हैं जहां हर रोज महिलाओं पर हमले हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग