लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात: आठ विदेशियों की अपने मुल्क वापसी संबंधी याचिका पर अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने देश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों के प्रति कथित तौर पर लापरवाही बरतने और तबलीगी जमात के कार्यक्रम में यहां शामिल होने के आरोपों से बरी किये गए आठ विदेशी नागरिकों की वापस अपने देश भेजे जाने संबंधी याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा है।

एक मजिस्ट्रेट अदालत ने रिकॉर्ड या विश्वसनीय सामग्री नहीं होने पर आरोप पत्र में लगाए गए सभी आरोपों से इन विदेशियों को मुक्त कर दिया था।

पुलिस ने इस फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी है, जिस पर सुनवाई लंबित है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए छह नवंबर तक जवाब देने को कहा है।

अधिवक्ता आशिमा मंडला और मंदाकिनी सिंह के जरिये दायर याचिका में कहा गया कि विदेशियों को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है और उनके पासपोर्ट भी दे दिये गए हैं लेकिन उन्हें वापस उनके देश भेजने और उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को बंद नहीं किया गया है।

याचिका में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय ने 15 अक्टूबर के अपने आदेश में उन्हें कानून के मुताबिक वापस अपने देश भेजने के लिये निचली अदालत में औपचारिक आवेदन करने की छूट दी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन