लाइव न्यूज़ :

झारखंड में तबलीगी जमात ने मचाई तबाही, कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 17, हिंदपीढ़ी इलाका बना हॉटस्पॉट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2020 14:16 IST

कोरोना वायरस का पहला केस राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मिला था. मलयेशियाई युवती की वजह से 8 लोगों में यह वायरस फैला.

Open in App
ठळक मुद्देरांची का 8वां पॉजिटिव केस की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पॉजिटिव परिवार के साथ थी. हाल ही में वह मुंबई से लौटा था. 4 अप्रैल, 2020 को उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर परिजन मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाये थे.

रांची:झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ रही है. आज कोरोना के फिर से 3 नए मरीज मिले हैं. इस तरह झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हो गई है. कोरोना के तीन और मरीजों में, रांची के हिंदपीढ़ी, हजारीबाग तथा कोडरमा में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आया है. इस तरह से झारखंड में अब तक जितने मामले सामने आये हैं, उनमें एक-दो को छोडकर सभी तबलीगी जमात की वजह से फैले हैं.  यहां उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला केस राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मिला था. मलयेशियाई युवती की वजह से 8 लोगों में यह वायरस फैला. युवती तबलीगी जमात से जुडी थी. मलयेशियाई महिला भी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटी थी. जबकि बोकारो में मिली महिला भी तबलीगी जमात में भग लेकर ही लौटी थी. 

उसके चलते उसके परिवार सहित कई लोगों में कोरोना का संक्रमन पैल गया. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने तीन नए मामले मिलने की पुष्टि की है. इसमें रांची, कोडरमा और हजारीबाग के 1-1 मरीज है. कोडरमा जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव का यह पहला मामला है. मूल रूप से गिरिडीह के रहने वाले एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. वह मुंबई से अपने गांव आया था. 

हजारीबाग और राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है. जो नये मामले सामने आये हैं, उनमें एक हिंदपीढ़ी का भी है. एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज हजारीबाग जिला का है. इसके साथ ही रांची में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 पहुंच गई है.  

प्राप्त जानकारी के जानकारी के अनुसार रांची का 8वां पॉजिटिव केस की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पॉजिटिव परिवार के साथ थी. पॉजिटिव परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है. बुधवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद अगले दिन जिला प्रशासन व मेडिकल की टीम ने उन परिवार के संपर्क में आए 18 संदिग्ध का सैंपल लिया था. शुक्रवार को जांच किए गए सैंपल में एक और की पुष्टि हुई.

इधर रांची के हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या लगातार बढने से पुलिस प्रशासन की चुनौती बढ गई है, हर संक्रमित का ओरिजिन ढूंढना और उससे संक्रमित लोगों को ढूंढना मुश्किल हो रहा है. हालांकि पुलिस प्रशासन मरीज के संपर्क में आने वालों लोगों को क्‍वारंटाइन करने में जुटा है. राज्य में 17 संक्रमितों में से 6 बोकारो के हैं, जबकि 2 हजारीबाग, एक कोडरमा और 8 रांची के हैं.

इसमें से बोकारो के एक मरीज की मौत हो गई है. कोडरमा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वह गिरिडीह जिला के जहानाडीह का रहने वाला है. शुक्रवार देर रात रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने जांच रिपोर्ट दी, तो इसके सैंपल को कोरोना पॉजिटिव बताया गया. इसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है. हाल ही में वह मुंबई से लौटा था. 4 अप्रैल, 2020 को उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर परिजन मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाये थे.

इसबीच, झारखंड में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हुए लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढाया जाएगा. झारखंड में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बने सात टास्क फोर्स में से एक लॉकडाउन इंप्लीमेंटेशन टास्क फोर्स ने राज्य में दो सप्ताह के लॉकडाउन को बढाने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी