लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:07 IST

Open in App

मुंबई, छह मार्च अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आयकर विभाग की छापेमारी पर शनिवार को चुप्पी तोड़ते हुए पेरिस में कथित बंगले, पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप और 2013 में हुई छापेमारी के संबंध में तीन ट्वीट किए।

आयकर विभाग ने तीन मार्च को पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप के घर तथा कार्यालयों की तलाशी ली थी।

पन्नू ने ट्विटर पर तीन बिंदुओं का बयान लिखा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान की आलोचना भी की जिसमें उन्होंने कहा था कि 2013 में भी पन्नू के घर पर छापा पड़ा था।

पहले ट्वीट में कहा गया, “तीन दिन तक मुख्य रूप से तीन चीजों की तलाशी ली गई- कथित तौर पर पेरिस में मेरे बंगले की चाबियां। क्योंकि गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं।”

दूसरे ट्वीट में पन्नू ने कहा, “पांच करोड़ रुपये की कथित रसीद जिसे फ्रेम कर भविष्य के लिए रखा जाएगा क्योंकि मैंने पहले उस पैसे को ठुकरा दिया था।”

तीसरे ट्वीट में वित्त मंत्री की आलोचना करते हुए पन्नू ने कहा, “हमारी माननीय वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार 2013 में मुझ पर जो छापा डाला गया था... अब उतनी सस्ती नहीं है।”

सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि इन लोगों के यहां 2013 में भी छापे पड़े थे।

व्यक्तिगत टिप्पणी से बचते हुए उन्होंने कहा था कि यदि आयकर की चोरी हो रही है तो देश को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा