लाइव न्यूज़ :

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर के निधन पर तापसी, भूमि ने जताया दुख

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल चंद्रो तोमर पर आधारित फिल्म “सांड की आंख” में उनका किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि 89 वर्षीय शार्पशूटर के निधन की खबर से वह बेहद दुखी हैं।

“शूटर दादी” के उपनाम से चर्चित, चंद्रो का कोविड-19 के कारण शुक्रवार को निधन हो गया।

पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, “चंद्रो दादी के निधन की खबर से दुखी हूं। ऐसा लग रहा है, जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया।”

उन्होंने कहा कि तोमर ने अपने खुद के नियम बनाए और कई लड़कियों के लिये सपना पूरा करने का रास्ता खोल गईं।

उन्होंने कहा, “उनकी विरासत, उन लड़कियों में जीवित रहेगी। परिवार के प्रति संवेदनाएं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उन्हें जानने का और उनका किरदार निभाने का मौका मिला।”

फिल्म “सांड की आंख” में चंद्रो की देवरानी प्रकाशी तोमर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

पन्नू ने तोमर के साथ अपनी एक तस्वीर लगाते हुए कहा, “आप हमेशा प्रेरणा रहेंगी…आप उन सभी लड़कियों में हमेशा जिंदा रहेंगी, जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी। मेरी सबसे क्यूट रॉकस्टार…।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां