लाइव न्यूज़ :

T20 World Cup: टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी, असदुद्दीन ओवैसी बोले-इस कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बनाया जा रहा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2021 19:17 IST

T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप के एक मुकाबले में रविवार को 10 विकेट से हरा दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत को कभी भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए था।भारतीय टीम की हार के लिए मोहम्मद शमी को निशाना बनाया जा रहा है।कश्मीर में भारतीय सैनिक मर रहे हैं।

T20 World Cup: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शमी की हो रही आलोचना से पता चलता है कि देश में मुसलमानों के खिलाफ कट्टरता और नफरत कितनी बढ़ गयी है।

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भारत को कभी भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए था जब कश्मीर में भारतीय सैनिक मर रहे हैं। हैदराबाद से सांसद ने कहा, ‘‘ व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है, यह मैच पाकिस्तान के साथ नहीं खेला जाना चाहिए था। कल भारतीय टीम की हार के लिए मोहम्मद शमी को निशाना बनाया जा रहा है।

यह इंगित करता है कि मुसलमानों के खिलाफ कट्टरता और नफरत बढ़ रही है।’’ एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘‘एक क्रिकेट टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन केवल टीम के एक मुस्लिम खिलाड़ी को निशाना बनाया जा रहा है। क्या भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करेगी? यह बेहद शर्मनाक और खेदजनक है, क्योंकि वह भारत के लिए खेल रहे थे।’’

शमी हाल के समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले पांच साल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने रविवार रात के उनके प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा जो लोगों को अच्छा नहीं लगा। पाकिस्तान ने भारत को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप के एक मुकाबले में रविवार को 10 विकेट से हरा दिया था। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोहम्मद शमीआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपभारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन