लाइव न्यूज़ :

बड़े बजट की फिल्मों के निर्माण के लिए टी-सीरिज, रिलांयस एंटरनमेंट में समझौता

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर फिल्म निर्माण की कंपनियों-टी सीरिज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने विभिन्न विषयों पर बनने वाली 10 से ज्यादा फिल्मों के निर्माण के लिए हाथ मिलाया है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों निर्माण कंपनियों के बीच हुए इस समझौते के तहत करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और बड़े बजट की बहुत सफल हो सकने वाली फिल्मों के साथ-साथ अच्छे विषयों पर आधारित मध्यम बजट की फिल्मों का निर्माण किया जाएगा।

दोनों स्टूडियो से जारी एक बयान के मुताबिक, समझौते में तमिल ब्लॉकबस्टर, एक बायोपिक, एक जासूसी थ्रिलर, एक कोर्ट रूम ड्रामा के साथ-साथ एक व्यंग्य कॉमेडी, एक रोमांस ड्रामा और "सच्ची घटनाओं" पर आधारित फिल्म के हिंदी रीमेक शामिल हैं।

आगामी फिल्मों का निर्माण अगले 24 से 36 महीनों के दौरान किया जाएगा, जिसमें फिल्म निर्माता - पुष्कर और गायत्री, विक्रमजीत सिंह, मंगेश हदवाले, श्रीजीत मुखर्जी और संकल्प रेड्डी - फिल्मों के निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे।

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने 100 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत मार्केटिंग के मोर्चे पर एक साथ काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल